अनूपपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भरनी नदी में किया गया बोरी बंधान का कार्य
अनूपपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत भरनी नदी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सामूहिक रूप से श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया गया। जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। बोरीबंधान कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जनों से अपील की गई कि सभी इस अभियान से जुड़कर इसे जन अभियान का स्वरूप दें इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्वार के कार्य में आगे आए तथा इसमें अपनी सहभागिता निभाएं। आम जनता तक जल के महत्व एवं जल संरक्षण का संदेश बोरी बंधान कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। बोरी बंधान कार्यक्रम में सम्मिलित प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत ताली सरपंच चंद्रभान सिंह ब्लॉक समन्वयक फत्ते सिंह परामर्शदाता रमेश तिवारी नवांकुर संस्था प्रमुख सुमरत पड़वार सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी दिनेश सिंह सुरजन सिंह सुरेंद्र सिंह हरि सिंह भजन सिंह प्रस्फुटन समिति के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार मैकू सिंह समर सिंह राहुल बंजारा रमेश सिंह ग्रामीण जनों में वीरेंद्र सिंह राम सिंह गणेश सेन कमलेश साहू भूपत सिंह जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
Comments
Post a Comment